06
April, 2026
नीरज विद्या मंदिर का उत्कर्ष नवोदय विद्यालय में
Press Note - by

डोंगरगांव – नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था नीरज विद्या मंदिर (सी.बी.एस.ई) मोहड़ में अध्ययनरत् विद्यार्थी का चयन (शिक्षा सत्र 2026-27) जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। संस्था में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पढ़ रहे कक्षा 5वीं के छात्र उत्कर्ष कुमार ठाकुर (पिता-श्री तोरण लाल ठाकुर, वन विभाग अंबागढ़ चैकी में पदस्थ ) का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। इनकी माता श्रीमती अनिता ठाकुर शासकीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। नवोदय के लिए चयनित उक्त विद्यार्थी ने अपनी सफलता का श्रेय कठोर श्रम, माता-पिता के आशीर्वाद, विद्यालय के श्रेष्ठ अध्ययन-अध्यापन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्था के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स इंजी. नीरज बाजपेयी, श्रीमती सोनल बाजपेयी, इंजी. दिलीप तिवारी, श्री रितेश शर्मा, श्रीसमीर पोद्दार, श्री नीरज कोटड़िया, सुश्री कुंतल बाजपेयी, एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती पुष्पा बाजपेयी, प्राचार्य श्री जिवेश द्विवेदी एवं प्रशासक श्री जी राम सिन्हा ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी-अपनी अनन्य शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी एक विज्ञप्ति में विद्यालय के व्याख्याता डाॅ लोकेश शर्मा ने दी।

Preview News Release of CBSE Curriculum for the Academic Session 2026-27 for Classes IX-XII