15
December, 2025
वार्षिकोत्सव उड़ान 2025 धूमधाम से मनाया गया
Press Note - by

डोंगरगाँव, नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था नीरज विद्या मंदिर (अंग्रेजी माध्यम), मोहड़ में वार्षिकोत्सव उड़ान 2025 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स एवं शिक्षाविद् इंजी. नीरज बाजपेयी, श्रीमती सोनल बाजपेयी, इंजी. दिलीप तिवारी, श्री रितेश शर्मा, श्री नीरज कोटड़िया, सुश्री कुंतल बाजपेयी, एक्जिक्यूटिव डायेरक्ट श्रीमती पुष्पा बाजपेयी, अंबागढ़ चैकी की असिस्टेंट मजिस्ट्रेड श्रीमती चंद्रकला साहू, नीरज फाउण्डेशन स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रेणु बाजपेयी, संस्था प्राचार्या सुश्री अंजुम जहान, प्रशासक श्री जी.राम सिन्हा एनबी ग्रुप के श्री अशोक पारख, वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेम गोस्वामी, प्रख्यात भजन गायक श्री देवेन्द्र गोस्वामी एवं एनबी ग्रुप आॅफ स्कूल्स के प्राचार्या, प्राचार्य एवं एचएम विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती एवं माँ भारती के तैलचित्र के समक्ष दीपप्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। अतिथियों का स्वागत शैक्षणिक स्टाॅफ द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के बच्चों ने सुमधुर स्वागत गीत की प्रस्तुित दी। अपने उद्बोधन के दौरान दानवीर भामाशाह राज्य अलंकरण से अलंकृत इंजी. नीरज बाजपेयी ने उत्सव की परिभाषा देते हुए वार्षिकोत्सव को संस्था का एक बड़ा एवं महत्त्वपूर्ण आयोजन कहा। उन्होंने आगे कहा कि अध्ययन के साथ-साथ विद्यार्थियों मंे छुपी सांस्कृतिक प्रतिभा को भी वार्षिकोत्सव में एक बड़ा मंच प्राप्त होता है। विद्यार्थी अपनी इस कलायात्रा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व में चार चाँद लगा सकते हैं। वार्षिकोत्सव की थीम ‘संस्कृति से सफलता तक‘ को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति को सामने लाना उनका मुख्य उद्देश्य है। अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए ही हम राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ सकते हैं। एक्जिक्यूटिव डायेरक्टर श्रीमती पुष्पा बाजपेयी ने अपने उद्बोधन में संस्था को स्थापना वर्ष से आज तक पालकों द्वारा मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आगे कहा कि सी.बी.एस. ई. के मंशानुरूप संस्था कार्य करते हुए तेजी से प्रगति कर रही है। प्राचार्या सुश्री अंजुम जहान ने अपने स्वागत भाषण में संस्था की प्रगति को रेखांकित करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बगैर सांस्कृतिक मूल्यों के प्रगति नही कर सकता। इसके पश्चात शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिलेवार प्रदर्शन। प्री -प्रायमरी के तहत नर्सरी, के.जी. वन एवं के.जी. टू के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनमोह लिया। ‘देवा श्रीगणेशा ‘, ‘फेमिली थीम‘, ‘मोबाइल थीम‘ और ‘बाॅलीवुड ओल्ड फन साॅन्ग‘ की प्रस्तुति में दर्शकों ने भरपूर तालियाँ बजाई। कक्षा एक से बारहवीं तक के बच्चों ने अलग-अलग राज्यों की लोकसंस्कृति पर आधारित गीत एवं नृत्यों की प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ के लोकगीतों पर केेंद्रित प्रस्तुति को उपस्थित पालकों ने भरपूर प्रतिसाद दिया। ‘कृष्णलीला‘, ‘सेव वाटर‘, ‘साउथ इंडियन डाँॅस‘, ‘संबलपुरी डाँस‘, ‘जोगुवा डाँस‘, ‘सावित्री बाई फूले‘ ‘करेले की सगाई‘ आदि अन्य प्रस्तुतियों से दर्शक पूरे समय आयोजन से बँधे रहे। ‘वीभत्सरस‘ नृत्यरूपक के जरिए बच्चियों ने रोमांचक प्रस्तुति से दर्शकों को डर का अहसास कराया। ‘कम्यूनिटी हेल्पर्स‘, ‘छावा‘, ‘पेनोरमा आॅफ इंडियन फेस्टिवल्स‘, ‘भोजपुरी मिक्स‘, ‘व्यथा द्रौपदी की‘, ट्रिब्यूट टू बाॅलीवुड लिजेण्ड्स‘ वार्षिकोत्सव के विशेष आकर्षण रहे। शिक्षाविद् श्री नीरज बाजपेयी का राज्य अलंकरण मिलने पर विप्र युवा मंच, शेरा क्लब एवं हेलमेट संगवारी द्वारा संयुक्त रूप से शाॅल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। ‘अनपढ़ नेता‘ एकांकी के कलाकारों ने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों को पेट पकडकर हँसने मजबूर कर दिया। वार्षिकोत्सव के कार्यक्रमों का सधे अंदाज में संचालन विद्यार्थियों ने ही किया। शिक्षा सत्र 2023-24 एवं 2024-25 की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल में प्रथम आनेवाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। ख्यातिश्री यदु की स्मृति में दिया जानेवाला विशेष सम्मान इस वर्ष कक्षा पांचवी में प्रथम आई दीप्ति महेला को मिला। अंत में आभार प्रदर्शन हेड गर्ल अवनी पाण्डे व हेड ब्वाॅय हिमांशु जैन ने किया। कार्यक्रम का प्रसंगानुरूप संचालन व्याख्याताद्वय डाॅ. लोकेश शर्मा एवं श्री चंदन द्विवेदी के मार्गदर्शन में स्कूल के बच्चों ने किया। कार्यक्रम में अंचल के अधिकारी वर्ग, पत्रकार वर्ग एवं शिक्षाजगत से जुडे गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। यह जानकारी एक विज्ञप्ति में शिक्षक श्री नवीन देवांगन ने दी।

Preview News Pariksha Pe Charcha 2026 – reg.

Next News Rescheduling of Examinations for Class X and Class XII