आज दिनांक 30/03/2026 को नीरज विद्या मंदिर में एक गरिमामय एवं औपचारिक कार्यक्रम के दौरान श्री जिवेश द्विवेदी ने प्रधानाचार्य के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। यह अवसर विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं हर्ष का विषय रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक आदरणीय श्री नीरज बाजपेयी एवं श्रीमती पुष्पा बाजपेयी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही प्रशासक श्री राम की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में निर्देशक श्री नीरज बाजपेयी ने कहा कि श्री जिवेश द्विवेदी का शैक्षिक अनुभवए नेतृत्व क्षमता एवं CBSE से जुड़ा उनका व्यापक ज्ञान विद्यालय के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में नीरज विद्या मंदिर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
श्री जिवेश द्विवेदी वर्ष 1998 से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। अपने विस्तृत अनुभव के दौरान उन्होंने 3 वर्षों तक वाइडनर मेमोरियल स्कूल राजनांदगांव में सेवाएं दीं। इसके पश्चात उन्होंने नीरज पब्लिक स्कूलए पेंड्री में 17 वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आगे चलकर उन्होंने अज़ीज़ पब्लिक स्कूल इंदामारा में मुख्य समन्वयक के रूप में कार्य किया।
श्री द्विवेदी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रमाणित रिसोर्स पर्सन हैं तथा उन्हें सी बी एस ई से संबंधित कार्यों का व्यापक अनुभव प्राप्त है। उनके इस समृद्ध अनुभव से विद्यालय को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलने की आशा है। उनके मार्गदर्शन में अध्ययन कर चुके इस क्षेत्र के अनेक विद्यार्थी आज भारत एवं विदेशों में विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं जो उनके शिक्षण एवं नेतृत्व की उत्कृष्टता को दर्शाता है।
कार्यभार ग्रहण करते हुए प्रधानाचार्य श्री जिवेश द्विवेदी ने विद्यालय के समग्र विकासए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने श्री द्विवेदी को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।